crorepati

करोड़पति कैसे बनें

करोड़पति (Crorepati) बनना आसान नहीं है। आप कौन बनेगा करोड़पति में भाग लेने के लिए आवेदन कर सकते हैं। अगर भाग्य ने आपका साथ दिया तो आपको हॉट सीट पर बैठने का मौका भी मिल जायेगा। इसके बाद अगर आप तैयारी के साथ गए हैं तो सम्भावना है कि आपको एक करोड़ मिल जाएँगे।

आप एक करोड़ में से टैक्स कटवा कर शेष राशि अपने सपनों को पूरा करने में लगा सकते हैं। यह सब होने में कितना समय लगेगा कोई नहीं जानता। कुछ लोग हॉट सीट तक पहुंचने के लिए 10 साल तक प्रतीक्षा करते हैं। कुछ शायद इससे भी ज्यादा।

क्या करोड़पति (Crorepati) बनने का कोई और भी रास्ता है? इसका उत्तर है हाँ। यह संभव है की आप करोड़पति बन जाएँ। यहाँ बताई गयी बातों को पढ़िए और उन पर मनन कीजिए।

बड़े धैर्य और परिश्रम के बाद आप कौन बनेगा करोड़पति में एक करोड़ जितने की उम्मीद करते हैं। इसमें भी कोई लाखों में एक होता है जो यह पैसा पता है। इतने धैर्य और परिश्रम से आप जरूर करोड़ पति बन जाएँगे। इसका सीधा सा और एकमात्र उत्तर है बचत और निवेश

करोड़पति बनना मुश्किल नहीं है अगर आपने सही समय पर निवेश के बारे में सोचा है। निवेश में गुणात्मक लाभ लेने के लिए समय का बहुत महत्व है। आप जितना जल्दी निवेश करेंगे आपको लाभ उतना ही अधिक मिलेगा।

कम उम्र में ही निवेश शुरू कर दें

नीचे दिखाए गए चित्र में आप देख सकते हैं। जैसे-जैसे समय बढ़ता है आपका निवेश गुणात्मक रूप से बढ़ता है।

इस चित्र में हरे स्तंभ आपके निवेश पर मिलने वाले ब्याज को दर्शाते हैं। नीले स्तम्भ आपके निवेश को दर्शाते हैं। एक समय के बाद आपको निवेश बढ़ाए बिना ही उस पर मिलने वाला रिटर्न कई गुना मिलने लगता है।

अंतिम स्तम्भ को देखकर आपको भरोसा हो जाना चाहिए की करोड़पति बनना कितना आसान है। जरुरत है की आप सही समय पर निवेश शुरू कर दें। निवेश के लिए आपको बचत करना करना होगा। आपको बचत की आदत जल्दी ही विकसित कर लेनी चाहिए।

एक उदहारण लेते हैं। मन लीजिए आपके पास निवेश और इससे लाभ लेने के लिए 34 साल हैं। आपने निवेश करना शुरू किया। पहले 24 साल तक आप धैर्य पूर्वक निवेश कर रहे हैं। आपकी कुल संपत्ति कुछ खास नहीं बढ़ी। पर उसके बाद? अगले दस सालों में ही यह पाँच गुणा हो गयी।

यह उदहारण समय का महत्व बताने के लिए पर्याप्त है। निवेश का लाभ लेना है तो कम उम्र में ही निवेश शुरू कर देना चिहिए।

कितना निवेश करें

क्या अधिक पैसा लगाकर जल्दी करोड़पति बन सकते हैं? इसका उत्तर सीधा हाँ या नहीं में नहीं है। जैसा की समय के महत्त्व से शीशे की तरह साफ़ है। अधिक पैसा लगा कर करोड़पति बना जा सकता है। कैसा रहेगा यदि एक करोड़ लगाकर करोड़पति बना जाय?

मेरा मानना है की आप कितना भी कमाते हों बचत के लिए योजना बनानी ही पड़ती है। समय से निवेश महत्वपूर्ण इसी लिए है। बहुत अधिक निवेश कर आप अपना लक्ष्य आसानी से नहीं पा सकते। बहुत जल्दी निवेश कर आप अपना लक्ष्य आसानी से पा सकते हैं।

लक्ष्य यह है की अपनी सामान्य कमाई से करोड़पति कैसे बनें। अपनी कमाई से परिवार के खर्चे भी पूरे करने हैं। उसमे से बचा कर निवेश करना है। अगर आप खर्चे से बहुत अधिक कमाते हैं तो आपके लिए लक्ष्य आसान है। वैसे कमाई के अनुसार ही खर्च भी होता है। दो नियम आपको बचत में महारथी बना सकते हैं:

  1. जितना भी आप बचा सकते हैं बचाने की आदत बना लें।
  2. इस आदत का कड़ाई से पालन करें।

कहाँ निवेश करें

समय से निवेश। निवेश की राशि। यह दोनों ही महत्वपूर्ण कारक हैं। इसके बाद महत्वपूर्ण है निवेश पर मिलने वाला रिटर्न। रिटर्न सही न हो तो समय का असर भी कम हो जाता है। निवेश के कई साधन हैं। शेयर, सोना, रियल एस्टेट, बॉन्ड जैसे कई साधन हैं। आवर्ती और सावधि जमा अधिक लोकप्रिय हैं पर महँगाई को ध्यान में रखना भी जरुरी है।

अगर आप निवेश कर सही रिटर्न पाना चाहते हैं तो म्यूच्यूअलफंड SIP में निवेश करिए। अगर आप खुद से शेयर बाजार में रुचि लें और जानकारी जुटा कर निवेश करें तो आपको 20% से अधिक रिटर्न मिल सकता है। वैसे यह भी एक आकलन ही है। अगर आपने बुद्धिमत्ता पूर्ण निवेश किया तो यह रिटर्न 25 या 30 प्रतिशत भी हो सकता है।

एक निवेश जो आपको जरूर करना चाहिए अपने ज्ञान को बढ़ाने के लिए। मैं आपको सलाह दूँगा निवेश पर अछी किताबें पढ़िए और अपने वित्तीय ज्ञान को अद्यतन रखिए ताकि बाजार में होने वाले परिवर्तनों से आप अपने निवेश की सुरक्षा कर सकें।

सारांश

बचत और निवेश। दो बातें आपको सीखनी हैं। न भाग्य की प्रतीक्षा न ही सामान्य ज्ञान की तैयारी। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि जब आप इस रास्ते पर चलेंगे तब आप हमेशा करोड़पति रहेंगे। वर्ना KBC के करोड़पति तो कुछ ही दिनों बाद फिर से वहीँ आ गिरते हैं जहाँ वे थे। करोड़पति बन जाने से अधिक महत्वपूर्ण और कठिन है करोड़पति बने रहना।

error: शेयर करने के लिए कृपया सोशल शेयर बटन का प्रयोग करें!