हिंदी में आर्टिकल लिख कर कितना कमा सकते हैं?

हिंदी में आर्टिकल लिख कर कितना कमा सकते हैं (hindi me article likh kar kitna kama sakte hain)? जब भी हिंदी लेखक की कमाई की बात आती है, हर लेखक के मुंह से एक आह निकल जाती है।

इतिहास से शुरू करते हैं। हमारे महान उपन्यासकार मुंशी प्रेमचंद अपनी आर्थिक गरीबी से तंग आकर कुछ दिनों तक मुंबई में फिल्मों की पटकथा लिखते रहे या यूं कहिए कि लिखने का असफल प्रयास करते रहे। उन्हें वह काम पसंद नहीं आया और वह वापस अपने गांव आ गए। इन्हीं महान कथाकार मुंशी प्रेमचंद जी के उपन्यास और कहानियों पर बनी फिल्मों ने अच्छा खासा पैसा कमाया नाम कमाया सो अलग। हालांकि सबके साथ ऐसा नहीं है। बहुत सारे नामी लेखक और कवियों ने अच्छे खासे पैसे रॉयल्टी के रूप में कमाए। पर वह तब की बात है जब वह लोग बहुत ही प्रसिद्ध हो गए थे। उनकी किताबों की हजारों या कहिए शायद लाखों प्रतियां बिक गईं।

अगर आप औसत लेखक की बात करें तो वह प्रसिद्ध नहीं होता। उसके बहुत सारे चाहने वाले लोग नहीं होते हैं जो उसकी किताब को खरीदें। ऐसे में उसके लिए कमाना तो बहुत ही मुश्किल बात है। हिंदी में तो स्थिति थोड़ी और भी विकट है। और प्रसिद्ध लेखकों के लिए भी कमाना एक टेढ़ी खीर है।

उजाले की खोज

इस निराशावादी परिचय से थोड़ा आगे निकलकर वर्तमान में आते हैं। प्रयास करते हैं पता लगाने का कि हिंदी में जिसे लिखने का शौक है, एक औसत लेखक या कहानीकार। उसके लिए कमाई का क्या-क्या जरिया हो सकता है।

पैसा कमाना बेचने का परिणाम है और यही सफलता की कुंजी है। आप कुछ ऐसा लिख सकें जो बिके तो जरूर पैसा कमाया जा सकता है। कितना कमाया जा सकता है इसका अनुमान लगाना तो थोड़ा मुश्किल है। यह बहुत कम से लेकर बहुत अधिक तक हो सकता है यानी कुछ हजार रुपए से लेकर लाखों रुपए महीने तक। चौंकिए मत आज के इस तकनीकी युग में कुछ भी संभव है।

ब्लॉग लिख कर

यह तरीका आजकल बहुत प्रचलित है और बहुत सारे लोग इसका उपयोग कर पैसा कमा रहे हैं। हिंदी में अभी अपार संभावनाएं हैं। तकनीकी क्षेत्र में अभी भी हिंदी में उतना काम नहीं हुआ है जितना होना चाहिए। आप लिखने का शौक रखते हैं तो एक ब्लॉग बनाइए और नियमित रूप से उस पर लिखिए। इसे अपने मित्रों के साथ शेयर करिए और उन्हें भी दूसरे लोगों को शेयर करने के लिए कहिए। आपके ब्लॉग पर अच्छा खासा ट्रैफिक आने लगेगा जिससे आप पैसा कमा सकते हैं। यहां महत्वपूर्ण बात यह है कि जो आप लिख रहे हैं वह लोगों को पसंद आना चाहिए तभी नियमित रूप से आपके ब्लॉग पर दर्शक आएंगे और आपकी कमाई बढ़ेगी।

ब्लॉग बनाना तकनिकी रूप से बहुत आसान हो गया है। आप चाहें तो स्वयं ही यह कार्य कर सकते हैं। अगर आप स्वयं यह करने में असमर्थ हैं तो micro MISHRA पर संपर्क करें। आपको बेहतर ब्लॉग बनाने में मदद करेंगे।

किताब छपवा कर

अगर आपने कोई उपन्यास या कविता संग्रह लिख लिया है तो उसे प्रकाशित करिए। इसकी बिक्री से आप कमा सकते हैं। अगर आपको प्रकाशन बड़ा काम लग रहा है तो ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। अमेजन किंडल अब भारत में हिंदी को सपोर्ट कर रहा है। आप वहां पर बिना किसी शुल्क के अपनी किताब को प्रकाशित कर सकते हैं। जानकार लोगों की राय है और मैं भी यही कहूंगा कि आप पेशेवर मदद जरूर लीजिए अपनी किताब के संपादन में और उसके कवर डिजाइन में।

किताब के प्रकाशन में सहायता के लिए आप यहाँ देख सकते हैं।

सोशल मीडिया का प्रयोग

सोशल मीडिया जैसे यूट्यूब, इंस्टाग्राम, फेसबुक या ट्विटर पर भी अगर आप नियमित रूप से अच्छा लिखते हैं तो आप पैसा कमा सकते हैं। उनके बारे में तो आजकल सब जानते हैं। इन से पैसा कैसे कमाते हैं यह बात भी किसी से छुपी नहीं है। ठीक-ठाक पैसा बनाने के लिए सबसे महत्वपूर्ण बात जो है वह यह है कि आप नियमित रूप से अच्छा लिखते रहें जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग आपके ब्लॉग पर और सोशल मीडिया चैनल पर आते रहे और आप की प्रसिद्धि बढ़ती रहे।

सोशल मीडिया का प्रयोग तो आजकल बड़े-बड़े लेखक कर रहे है और इसका एक ही उद्देश्य है- अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचना। सोशल मीडिया से आप सीधे पैसे तो कमा ही सकते हैं। साथ ही अगर आपने कोई किताब प्रकाशित की है तो उसके माध्यम से अधिक से अधिक बेच कर पैसा कमा सकते हैं।

लोक संवाद पर लेखक की कमाई

लोकसंवाद लेखकों को कमाने का सुनहरा अवसर प्रदान करता है। अच्छे लेखन को पाठकों तक पहुंचाने का यह हमारा प्रयास है। हम विभिन्न विधाओं में लेखन को बढ़ावा देते हैं। अधिक जानकारी हेतु हमसे सम्पर्क करें। लोकसंवाद ब्लॉग्गिंग का अच्छा विकल्प है। यहाँ आपको केवल अपने लिखने पर ध्यान केंद्रित करना है। सभी तकनिकी जटिलताओं से हम आपको मुक्त रखते हैं।

error: शेयर करने के लिए कृपया सोशल शेयर बटन का प्रयोग करें!