पैसे कमाने के तरीके

Paise Kamane ke Tarike : पैसे कमाने के तरीके पर कुबेर का बेहतरीन विश्लेषण। पैसे कमाने के तरीके और हमारी पैसे के बारे में सोच पर सटीक लेख।

याद कीजिए जब आप पढ़ते थे और आज जब बच्चे पढ़ रहे हैं। पैसे के महत्व के बारे में किस स्कूल में पढ़ाया जाता है? हमारे ज्यादातर पाठ्यक्रम में कभी भी यह नहीं बताया जाता जबकि यह सबसे महत्वपूर्ण है की हमें पैसे के प्रबंध के बारे में पढ़ाया जाए। इसे एक साधारण से उदाहरण से समझने की कोशिश करते हैं:

समुद्र मछलियों से भरा पड़ा है तो हर इंसान आसानी से मछली क्यों नही पकड़ पता?

इसके कारण कुछ इस प्रकार हो सकते हैं:

  • उसे पता नहीं होता कि मछली कैसे पकड़ते हैं।
  • वह मछली पकड़ने में दिलचस्पी नही लेता, वह चाहता ही नही की वह मछली पकड़े।
  • वह मछली पकड़ना तो चाहता है पर उसमे होने वाले परिश्रम को हेय दृष्टि से देखता है और परिश्रम करना नहीं चाहता।

ये सभी बातें सही हैं

हमें सिखाया ही नही जाता कि पैसा कैसे कमाते हैं। हमारे स्कूल के किसी भी पाठ्यक्रम में यह नहीं बताया जाता है कि कैसे पैसे का प्रबंध करें और इसे दिन दूना रात चौगुना बढ़ाएं। हमे स्कूल में यह सिखाया जाता है कि अच्छे नौकर कैसे बनें। यह तो सिखाया ही नहीं जाता कि अच्छे मालिक कैसे बनें। स्कूल असल मे पैसा कमाने का क, ख, ग भी नहीं सिखाते बल्कि उलटे पैसे के बारे में हमें हतोत्साहित करते हैं। जिसे हम नैतिक शिक्षा कहते हैं वह हमें यही सिखाता है कि पैसा सभी बुराइयों की जड़ है। सबसे पहले हमें यह सोचने की जरुरत है पैसा बुराइयों की जड़ नहीं बल्कि सयम की सबसे बड़ी माँग है।

अगर पैसा कमाना है तो सबसे पहले अपने अंदर वह स्किल या कौसल लाइए जो आपको कमाने के जरिए देता हो। इसके लिए जरुरी नहीं की आप कोई बहुत बड़ी डिग्री के पीछे भागें। कुछ ऐसी स्किल है जिसे सीख कर आप पैसा कमा सकते हैं। सबसे पहले आप एक स्किल सीखें जो अपके पैसे कमाने का जरिया बने। अगर आप हिंदी या English में बेहतरीन लेख (Articles ) लिख सकते हैं तो आपका लोकसंवाद पर स्वागत है। अधिक जानकारी के लिए हमारा लेख हिंदी लेखक कितना कमा सकता है जरूर पढ़िए।

निवेश सबसे बेहतर विकल्प है

इस पैसे को आप कैसे बढ़ाएं यह सीखना जरुरी है है। इसको आप निवेश करके इसे और बढ़ा सकते हैं। इसके लिए आपको निवेश की जानकारी जुटानी पड़ेगी। यह सीखना पड़ेगा की सही निवेश कैसे करें जो आने वाले समय में आपको सही रिटर्न दे सके। यह जानना बेहद फायदेमंद है कि आने वाले समय में कौन सा निवेश आपको फायदा देगा। निवेश के विकल्पों में शेयर बाजार, जमीन, सोना, बांड जैसे कई विकल्प मौजूद हैं। इन सरे विकल्पों में से कौन सा विकल्प आपके लिए सबसे उपयुक्त रहेगा यह जानना भी बहुत जरुरी है।

पैसा कमाने के लिए जिस परिश्रम और धैर्य की आवश्यकता है वह सब लोगों में नही होता। हम सब को पैसे का आनंद तो चाहिए पर उसके बदले में कोई त्याग करना हमे पसंद नही है।

पैसा कमाना, फिर उसे सही तरीके से निवेश करना जिससे वह और बढ़ सके यही सबसे बेहतर तरीका है।

error: शेयर करने के लिए कृपया सोशल शेयर बटन का प्रयोग करें!