sapne me saap katna

सपने में साँप देखना

sapne me saap katna | sapne me saap dekhna: सपने हमारे जीवन का अभिन्न अंग हैं। सपने में होने वाली घटनाओं की कई तरह से व्याख्या की जाती है। मनोवैज्ञानिक और फलादेश दोनों ही तरह से इसकी व्याख्या की जा सकती है। सपने में होने वाली घटनाएं कहीं न कहीं हमारे अवचेतन मन में होने वाली उथल पुथल को दर्शाती हैं। यह तरंगें हमारे आस पास होने वाली घटनाओं का परिणाम होतीं हैं। कई बार हमारे अवचेतन मन में कुछ ऐसी बातें बैठ जाती हैं, जिन्हें हम चेतन अवस्था में नकार देते हैं या उनपर बहुत विचार नहीं करते। कई बार तो ऐसा भी होता है की हम चेतन अवस्था में किसी बात को समझ ही नहीं पाते हैं लेकिन हमारा अवचेतन मन बहुत ही संवेदनशील होता है वह बेहद सूक्ष्म घटनाओं को भी भाँप जाता है और उनको हमारी स्मृति में कैद कर लेता है।

आपने कई बार ऐसा देखा होगा कि हमारा मन खतरे को भाँप जाता है जबकि चिन्तन मन इस बात को नहीं समझ पता। इसी प्रकार हमारे आस पास का वातावरण हमारे ऊपर अपना प्रबल प्रभाव डालता है जिसको अवचेतन मन समझ जाता है और इन्हीं सब बातों को हम सपने में देखते हैं। मन में दबी हुई भावनाओं के प्रकट होने का सबसे अच्छा माध्यम सपने ही होते हैं। सपने में मन की इच्छाओं का प्रकट होना भी शामिल है। सपने में हम उन बातों को प्रतिबिम्ब हुए भी देखते हैं जो नकारात्मक या सकारात्मक तरंगे हमारे आस पास होती हैं। हमारे पूर्वज भी सपनों के माध्यम से हमसे संवाद करते हैं ऐसा स्वप्न फल बताने वालों का कहना है। कई बार हम सपने में अपने माता पिता या सगे सम्बन्धी को देखते हैं। ऐसा माना जाता वो हमसे कुछ संवाद करना चाहते हैं ।

सपनो का विश्लेषण हमें बेहद उपयोगी जानकारी देता है। यह हमारे मन की उथल पुथल को बताता है। हमारी समस्यों को बताता है। आने वाली विपत्तियों से हमें सावधान करता है ।

आइए सपनो का विश्लेषण करते हैं। हमने संछिप्त, सटीक और उपयोगी जानकारी यहाँ प्रस्तुत की है। कृपया अपने अनुभव और ज्ञान हमसे अवश्य बताएं। कमेंट करना न भूलें।

सपने में साँप देखना sapne me saap dekhna

सपने में साँप देखने के शुभ अशुभ दोनों ही अर्थ होते हैं। ज्योतिष के अनुसार साँप राहु के प्रभाव को दर्शाता है। यद्यपि राहू का नाम सुनते ही मन में भय का संचार होता है लेकिन राहु अच्छे फल भी देता है। इसी तरह साँप का दिखना भी अच्छे बुरे दोनों फल का संकेत होता है। यह इसपर निर्भर करता है की आप सांप किस अवस्था में देखते हैं।

सपने में साँप का काटना sapne me saap ka katna

साँप का काटना अशुभ सपना है। यह एक चेतावनी है की आपको कोई गंभीर बीमारी चपेट में ले सकती है या आप किसी बड़ी समस्या से घिर सकते हैं।

सपने में साँप का पीछा करना sapne me saap ka picha karna

साँप आपका पीछा कर रहा है, यह इस बात का संकेत है की आप अपने जीवन में किसी बात से भयभीत हैं या भाग रहे हैं। आपको विचार करने की आवश्यकता है की आपकी उलझन क्या है और उसे दूर कैसे किया जाय। किसी अपने से बात करना और अपनी परेशानी बताना इसका सही समाधान है।

सपने में बहुत से साँप दिखाई देना sapne me bahut se saap dikai dena

सपने में बहुत से साँप दिखाई देना अशुभ का संकेत है , इससे भविष्य में परेशानियाँ आती हैं।

सपने में मारा हुआ साँप देखना या सांप को मारना sapne me mara hua saap dekhna ya saap ko marna

सपने में मारा हुआ सांप राहु से मुक्ति को दर्शाता है। यह इस बात का संकेत है की अब राहु के कष्टों से आपको मुक्ति मिल गयी है। इसी प्रकार सांप को मरना भी इस बात का संकेत है की अब आपके कष्ट दूर होने वाले हैं।

1 thought on “सपने में साँप देखना”

Comments are closed.

error: शेयर करने के लिए कृपया सोशल शेयर बटन का प्रयोग करें!