success quotes in hindi

असफलता, सफलता का मार्ग है

success quotes in Hindi

क्या सफलता और असफलता दोनो ही किस्मत का खेल है?

मैं इसका सैद्धांतिक ना बता कर प्रायोगिक उत्तर बताता हूं। मेरा विश्वास है कि इसको पढ़कर और आजमा कर आपको सत प्रतिशत संतुष्टि मिलेगी। और बजाय किसी के कहने के आप अपने अनुभव द्वारा यह जान सकेंगे कि सच क्या है।

आप कहीं से एक किताब की व्यवस्था करिए जिसमें महान लोगों की जीवनी हो। अगर आप ऐसा नहीं कर पा रहे हैं तो इंटरनेट पर ही सही कुछ महान लोगों की जीवनी ढूंढ कर पढ़िए। संक्षेप में पढ़ना भी काम कर जाएगा। पर मैं आपको सलाह दूंगा की आप उनके बारे में विस्तार से पढ़िए। इसमें आपका बहुत अधिक समय नहीं लगेगा। बल्कि कुछ हफ्तों में ही आप बहुत सारे लोगों की जीवनी पढ़ पाएंगे। यह सब करने के पीछे उद्देश्य है कि आप स्वयं यह सीख सकें की सफलता और असफलता मैं किस्मत की भूमिका क्या है।

महत्वपूर्ण बात

महत्वपूर्ण बात यह है कि यह जीवन का एक ऐसा दर्शन है जो अगर स्पष्ट ना हो तो इसकी गारंटी है कि आदमी असफल हो जाएगा।

किसी भी महान व्यक्ति की जीवनी उठाकर पढ़ लीजिए। आप पाएंगे कि उनके जीवन में सफलता और असफलता बराबर ही रही। जो लोग अपने जीवन में सफलता के शिखर पर पहुंचे हैं कभी उनका जीवन गर्त में था। जो आज सफलता के सूर्य हैं कभी वह असफलता के गुप्प अंधेरे में खोए हुए थे।

आज के समय की सबसे बड़ी टेक कंपनियों को लीजिए। जब उनकी शुरुआत एक स्टार्टअप के रूप में हुई थी तब कितनी असफलताओं और परेशानियों से लड़कर ही सफलता की वह कहानी लिखी गई जो आज हम पढ़ते हैं।

कुछ ही दिनों पहले दुनिया की पहली 1 ट्रिलियन डॉलर वाली कंपनी एप्पल बनी। इस कंपनी के संस्थापक स्टीव जॉब्स को उस समय कंपनी से निकाल दिया गया जब बोर्ड आफ डायरेक्टर्स को उनसे परेशानी होने लगी। कल्पना कीजिए एक व्यक्ति जिसने अपना खून पसीना लगाकर एक कंपनी खड़ी की और उसे ही उस कंपनी से निकाल दिया गया। यह सफलता है या फिर असफलता है? फिर उसी व्यक्ति को दोबारा उस कंपनी में बुलाया गया और उसके आगे जो हुआ वह इतिहास है जो सब जानते हैं।

सफलता या असफलता जीवन का एक दौर होता है और बिना असफल हुए सफल नहीं हुआ जा सकता ऐसा मेरा अनुभव है।

सारांश

सारांश यह है कि अगर आपको सफल होना है तो आपको असफल होने के लिए तैयार रहना चाहिए। यूं कहें कि अगर आपको सफल होना है तो आपको असफल होना ही पड़ेगा।

उत्तर बिल्कुल सामान्य सा है: यह किस्मत नहीं आपके कर्मों पर निर्भर करता है कि आप सफल होंगे कि नहीं। असफल होने के लिए तैयार रहिए और सफलता आपके कदम चूमेगी।

असफलता जैसा कुछ होता ही नहीं। असफलता, सफलता का मार्ग है। बस चलते रहिए, रुकना मना है।

English version

error: शेयर करने के लिए कृपया सोशल शेयर बटन का प्रयोग करें!